Monday, 8 June 2020

प्रणव पांडे के नये टीवी सीरियल शो की जल्दी ही शुरू होगी शूटिंग

यूपी गोरखपुर के उभरते मॉडल एवं एक्टर प्रणव पांडे नये टीवी सीरियल शो एवं रैंप शो में जल्दी नजर आएंगे | प्रणव पांडे नये रैंप शो एवं टीवी सीरियल के लिए कर रहे हैं तैयारी | प्रणव पांडे कोरोना के बाद नये सीरियल में नजर आएंगे | प्रणव पांडे के नये  सीरियल की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी | प्रणव पांडे कोरोना के चलते अभी अपने घर गोरखपुर ही है | अभी वह घर पर ही अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं | इसके अलावा प्रणव पांडे आने वाले मॉडलिंग के शो में रैंप पर उतरेंगे | प्रणव पांडे इससे पहले भी सीरियल में काम कर चुके हैं |

प्रणव पांडे ने यह है मोहब्बतें सीरियल में किरदार निभाया है | इसके अलावा उन्होंने मॉडलिंग में भी खिताब जीते हैं | प्रणव पांडे इसके साथ ही साथ मार्शल आर्ट के नेशनल प्लेयर हैं जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया ब्रोंज मेडल भी हासिल किया है | प्रणव पांडे को बचपन से ही मॉडलिंग, एक्टिंग, मार्शल आर्ट, में रुचि थी | प्रणव पांडे का सपना टीवी सीरियल में काम करना एवं अपना एवं अपने माता पिता का  नाम रोशन करना है |

फिल्म "ये है मेरा वतन" के पांचवे पोस्टर से खड़ा हुआ ये बवाल !

जैसे की आप जानते ही हैं लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के पोस्टर जैसे-जैसे रिलीज़ होते जा रहे है वैसे-वैसे लोगों की जिज्ञासा फिल्म के प्रति बढ़ती जा रही है। शुरू से अगर हम रिलीज़ हो चुके पोस्टरों पर नज़र डालें तो...
सबसे पहले "प्रमोद माउथो" अपने पोस्टर में कह रहे हैं...
"हम तो खुशकिस्मत थे कि पाकिस्तान आ गए उनके बारे में सोचो जो नहीं आ पाए…।"

इसके बाद "यशपाल शर्मा" ने अपने पोस्टर में कहा...
"तुम पाकिस्तान तो चले गए ! मगर पाकिस्तानी आज तक नहीं कहलाये मुहाजिर कहलाते हो मुहाजिर" 

तीसरे पोस्टर में "विष्णु शर्मा" ने कहा...
"इससे पहले की टेरेरिस्ट अपना ट्रेनिंग कैंप छोड़ कर जाये हम अपने मिसाइल उनपर छोड़ देंगे"
जहर उगलते चौथे पोस्टर में शक्कू राणा ये कहते हुए नज़र आये...
"इस आग से पाकिस्तान को जलाओगे क्या ?, बचाके रखो इसे इंडिया को जलाने के लिए"

अनलॉक के बाद अब पांचवा पोस्टर आ गया है और पांचवे पोस्टर से निकले हैं "राणा जंग बहादुर" जिनके मुंह से निकला ये डायलॉग वतनपरस्ती पर खड़ा करता है कई सवाल ! राणा के मुँह से निकला ये विवादित सवाल...  
"ओये कबूतरा !! ईद के दिन गले मिलने से घबरा रहा है कहीं तूने कमर पे बम तो नहीं बांध रखा है ? "

श्रोतागण हम तो सचमुच कन्फुज हो गए है इस घडी,
देखते है मुस्ताक पाशा कहाँ से कहाँ जोड़ते हैं वतनपरस्ती की कड़ी।

- अरुण कुमार कमल 
लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा"

Saturday, 6 June 2020

लवेश व्यास का टी सीरीज एवं ज़ी म्यूजिक पर आने वाला गाना जल्दी रिलीज होगा

उदयपुर के उभरते मॉडल एवं एक्टर लवेश व्यास कोरोना के बाद आने वाले जी म्यूजिक एवं टी सीरीज पर आने वाले गाने में लीड रोल की भूमिका निभाएंगे |  उदयपुर के लवेश व्यास का नया आने वाला गाना वेडिंग थीम पर होगा | इस गाने की शूटिंग दिल्ली में होगी | इस गाने के लिए लवेश व्यास कोरोना के समय में भी तैयारी में जुट गए हैं | इस गाने की शूटिंग से पहले लवेश व्यास फिटनेस को लेकर काफी ध्यान रख रहे हैं |

लविश व्यास इससे पहले भी सॉन्ग में काम कर चुके हैं | लविश व्यास ने कई मॉडलिंग के सामने भाग लिया हैं एवं कई मॉडलिंग के शो में खिताब जीता है | उदयपुर के लवेश व्यास मिस्टर यूनिवर्स एवं मिस्टर इंडिया रंग का खिताब जीत चुके हैं | लवेश व्यास ने बताया कि जी म्यूजिक एवं टी सीरीज पर वेडिंग थीम पर आने वाले गाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है | लवेश व्यास को शुरू से ही मॉडलिंग में रुचि थी |

Monday, 11 May 2020

कोरोना संकटकाल में "विश्व सनातन वाहिनी" ने की लोगों की मदद


"विश्व सनातन वाहिनी" के उपाध्यक्ष "अमर सिंह पिंगोलिया" ने बताया है कि उनका संग़ठन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति में लाचार लोगों कि मदद कर रहा है, जिन लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है उनको राशन मुहैया कराया गया वहीँ दूसरी तरफ "विश्व सनातन वाहिनी" की  तरफ से ५ मई को १५ मजदूरों को उनके घर वापसी कि व्यवस्था की गयी ।

"विश्व सनातन वाहिनी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष- बृजमोहन शर्मा और संस्थापक तथा मुख्य संरक्षक "धर्माचार्य पं जगदीश भरद्वाज" कि तरफ से ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर "अमर सिंह पिंगोलिया" ने कहा कि वे संघठन द्वारा निर्देशित उद्देश्यों एवं दिए हए दायित्वों का निर्वहन शुद्ध अन्तःकरण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ करने में जुटे हैं।

विश्व सनातन वाहिनी की टीम प्रत्येक जिले में अपने स्तर पर कार्य कर रही है।

Friday, 8 May 2020

लॉकडाउन में है ये फिल्म…


"ये है मेरा वतन''

कोरोना महामारी के चलते आज जहाँ पूरी दुनिया लॉकडाउन में है वहीँ हमारा वतन भी लॉकडाउन में है, इस लॉकडाउन के चलते हमारी बॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम फ़िल्में भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में हमारे वतन को लेकर फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है "ये है मेरा वतन''

"मोशन पिक्चर्स" के बैनर तले बनकर तैयार निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन'' की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में ज़ोरों पर हो रही है इसका कारण है इस फिल्म के पोस्टर, जो अपने आप में एक अलग ही कहानी कहते हैं।

देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "ये है मेरा वतन'' और खासकर पहला पोस्टर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म लॉकडाउन पर आधारित है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म का सस्पेंस अभी बरकरार है।

फ़िलहाल हर देशप्रेमी को इस फिल्म का पोस्टर और देशभक्ति वाला डायलॉग बेहद पसंद आ रहा है खासकर फिल्म का डायलॉग बच्चों में बहुत फेमस हो रहा है । बॉलीवुड के फिल्म मेकर इस फिल्म की सशक्त कहानी को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है कि इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही है। ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा ।

निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि ये फिल्म लॉकडाउन के बाद जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। "दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन" द्वारा  बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इन दिनों फिल्म "ये है मेरा वतन'' को लेकर चर्चा में है ।
Agency- ONI




निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा"

कोरोना काल में आपसी भाई चारे और एकता की मिसाल विशाल भगत


उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में मालाड के मढ जेट्टी में उत्तर भारतीय बीजेपी नेता समाजसेवक विशाल भगत के विशेष योगदान से समाज मे आपसी भाई चारे एकता का एक मिसाल रुप देखने को मिल रहा हैं ।

आप को बता दे की 2500 परिवारो को खाने बाटने का काम जो विशाल भगत की टीम कर रही हैं तो वही खाना बनाने वालो की बात करे तो जहा मुस्लिम सलीम भाई खाना बना रहे हैं तो वही खाना बाटने का काम क्रिसचियन जोशेफ भाई, जबकी बरतन इन्तजाम करने वाले भाई बलवीर सिंह सिक्ख कर रहे हैं तो वही भोजन व्यवस्था के प्रमुख व्यवस्थापक विशाल भगत हिन्दू हैं और उनके साथियों की बात करे तो नंदन सिंह मढ़ मे भोजन सेवाए दे रहे हैं तो कालिना मे सिंकदर साहू, खार मे संजय शर्मा, कोलाबा मे पंकज चौधरी सेवा दे रहे है ।

इन्होने सभी धर्मो को जोडने का संदेश भी इस भोजन बाटने से दिया हैं ताकी समाज मे कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम मे सभी लोग जाति पाति से ऊपर उठकर कार्य करे। और हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई आपस मे है भाई भाई का मेसेज भी समाज को दे। आप को बता दे की लॉकडाउन पार्ट 1 से ही विशाल भगत किसी भी जरुरतमंद की मदद आये दिंन कर रहे हैं ।

बता दे की पुरे मुंबई मे 2500 लोगो को प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य विशाल भगत की टीम कर रही तो वही विशाल भगत के कार्य की तारिफ म्युजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ने भी की है । इसके अलावा कोरोना वायरस के कहर से जुझ रहे जरूरतमंद की मदद भी हर तरीके से कर रहे हैं उनका कहना है की हम बिहार ,झारखण्ड के मजदूरो को भूखा नही रहने देगे हर सम्भव मदद करेगे। इसके अलावा विशाल भगत प्रवासी मजदूरो को उनको गांव भेजने मे भी मदद कर रहे है ।
-Agency