Showing posts with label Shailesh Jaiswal. Show all posts
Showing posts with label Shailesh Jaiswal. Show all posts

Wednesday, 5 January 2022

मिशन पत्रकारिता की इकाई ‘आजाद जय हिंद सेना’ की हुई स्थापना

 

मुंबई। नव वर्ष 2022 एवं मिशन पत्रकारिता संस्था के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर अँधेरी पश्चिम स्थित कंट्री क्लब में मिशन पत्रकारिता के अंतर्गत ‘आजाद जय हिंद सेना’ विंग की स्थापना एवं नए कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को जनहित कार्य हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन रेशमा अंसारी द्वारा किया गया। उसी अवसर पर ‘आजाद जय हिंद सेना’ विंग की स्थापना आम नागरिकों को रोज़गार दिलाने के उद्देश्य से की गयी। मिशन पत्रकारिता के इस विंग के अध्यक्ष के तौर पर रेश्मा अंसारी, महासचिव के तौर पर कमर आलम अंसारी तथा सचिव के तौर पर कु. जॉयसी पेरमल की नियुक्ति हुई।

रेशमा अंसारी व जॉयसी पेरमल ने मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित हुए कहा कि वे आने वाले दिनों में मिशन पत्रकारिता के मार्गदर्शन में एक भव्य रोज़गार सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें करीब पांच हजार युवाओं के रोजगार का लक्ष्य रखा है।

इस कार्यक्रम में मिशन पत्रकारिता के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेश जयसवाल, महासचिव जॉयसी सुरेश पेरमल, आजाद जय हिंद सेना के अध्यक्ष रेशमा अंसारी, महासचिव कमर अंसारी, कोषाध्यक्ष सुरेश तिवारी, उपसचिव खालिद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर खैरे, शशिकांत राजेश शर्मा, सलाहकार समीर दिलीप नेवले, कृष्णा शिवप्रसाद शर्मा, कार्यकर्ता दीपक कतपरा, देवेंद्र नामदेव, शबनम इशरत शेख, संगीता मंगेश तांडेल, पत्रकार अरुण कुमार कमल और सोशल वर्कर मयंक शेखर उपस्थित रहे।